Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकारी सुपुर्दगी की कुर्क बालू की चोरी पर बड़ी कार्रवाई

ब्यूरो 29-01-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। प्रशासन द्वारा कुर्क कर पुलिस की निगरानी में रखी गई हजारों घनफीट अवैध सफेद बालू की चोरी कर उसे बेचने के मामले में खनन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के बाद खनन निरीक्षक की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की शुरुआत तब हुई जब ताजपुर मांझा निवासी वीरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि खिजिरपुर निवासी गणेश यादव ने प्रशासन द्वारा पहले से सीज की गई बालू को अवैध रूप से बेच दिया है।

उल्लेखनीय है कि जुलाई 2024 में तत्कालीन उपजिलाधिकारी और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर ग्राम ताजपुर मांझा से 20,827 घनफीट तथा ग्राम मथारा से 5,016 घनमीटर अवैध सफेद बालू बरामद की थी। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह बालू खनन विभाग को सुपुर्द कर स्थानीय पुलिस की निगरानी में रखी गई थी।जिलाधिकारी के आदेश पर 23 जनवरी 2026 को खनन निरीक्षक ईश्वर चंद्र ने लेखपाल तेजबहादुर के साथ मौके पर जांच की। निरीक्षण में पाया गया कि ताजपुर मांझा स्थित आराजी संख्या 783 में रखी लगभग 90 प्रतिशत बालू गायब थी, जबकि मथारा स्थित आराजी से भी करीब 20 प्रतिशत बालू का अवैध उठान हो चुका था।

जांच के दौरान जब आरोपी गणेश यादव की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर छापा मारा गया तो वहां भी अवैध सफेद बालू बरामद हुई। जांच रिपोर्ट में उसकी गतिविधियों को संदिग्ध बताते हुए कहा गया है कि वह सरकारी कुर्क संपत्ति को खुर्द-बुर्द कर अपनी दुकान के माध्यम से ऊंचे दामों पर बेच रहा था। खनन निरीक्षक ईश्वर चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गणेश यादव तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के अनुसार सरकारी सुपुर्दगी में रखी संपत्ति की चोरी और अवैध बिक्री गंभीर अपराध है। मामले की गहन जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दहेज प्रकरण में अभियुक्ता को आजीवन कारावास
Next: कसेरा पोखरा में अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

20f467aa-057e-4b12-af3d-2c092d5e0abb

अतिरिक्त प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी मुहम्मदाबाद में 127 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

ब्यूरो 24-07-2026
CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.