Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक, डीएम ने दी विस्तृत जानकारी

ब्यूरो 03-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260203-WA0008

गाजीपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा दलों के प्रतिनिधियों से फीडबैक लेते हुए आ रही कठिनाइयों पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 06 जनवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया जा चुका है और 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया नोटिस, सुनवाई और सत्यापन के माध्यम से 06 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से की जाएगी। इसके बाद 06 मार्च 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित चार अर्हता तिथियों—01 जनवरी 2026, 01 अप्रैल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर 2026—के अनुसार जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से (ऑफलाइन एवं ऑनलाइन) आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। इसके अलावा, आलेख्य प्रकाशित नामावली से नाम हटाने हेतु फॉर्म-7, तथा नाम में संशोधन, फोटो पहचान पत्र की प्रति स्थापन, दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन एवं निवास स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 घोषणा पत्र सहित संबंधित बीएलओ के पास जमा किया जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि वे अपने बीएलए को अधिकाधिक फॉर्म-6, 7 और 8 भरवाने हेतु निर्देशित करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए नागरिकों को ECINET मोबाइल ऐप और voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन के प्रति व्यापक रूप से जागरूक किया जाए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सहित सपा से राजेश कुमार, कांग्रेस से रविकान्त राय, बसपा से सुभाष राम सिपाही, भाजपा से दशा शंकर पाण्डेय, तथा आम आदमी पार्टी से जावेद अहमद उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदाता नाम काटे जाने के आरोपों पर डीएम ने दी स्थिति स्पष्ट
Next: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, लंबित प्रकरण जल्द निस्तारण के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.