Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बी० एड० विषम सेमेस्टर परीक्षा सम्पन्न, कुल 64 नकलची पकड़े गए

ब्यूरो 04-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260204-WA0016
परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए उड़ाका दल की सख्त निगरानी
2182 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2120 रहे उपस्थित, 62 अनुपस्थित

गाजीपुर| वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर द्वारा आयोजित बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं जनपद गाजीपुर स्थित स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 27 जनवरी, 2026 से प्रारम्भ होकर 04 फरवरी, 2026 (बुधवार) को सकुशल सम्पन्न हो गईं। परीक्षा के अंतिम दिन बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान कुल 09 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिन्हें विश्वविद्यालय के नियमानुसार तत्काल रिस्टीकेट कर दिया गया। इस प्रकार 27 जनवरी से 04 फरवरी, 2026 तक आयोजित परीक्षाओं में कुल 64 नकलची पकड़े गए हैं।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर को 23 बी० एड० महाविद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा दोपहर 01:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक आयोजित की गई। अंतिम दिन कुल पंजीकृत 2182 परीक्षार्थियों में से 2120 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 62 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुचिता बनाए रखने हेतु महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग से निरंतर समन्वय बनाए रखा गया। परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल, पीएससी तथा आंतरिक उड़ाका दल द्वारा प्रवेश के समय सघन तलाशी ली गई। परीक्षार्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पर्स, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं नकल से संबंधित किसी भी सामग्री के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। प्राचार्य प्रो० (डॉ०) पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा कक्षों की गहन जांच के दौरान अंतिम दिन 09 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए, जिनके विरुद्ध विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार कार्रवाई की गई। आंतरिक उड़ाका दल की टीम में प्रो० (डॉ०) सुजीत कुमार सिंह, प्रो० (डॉ०) संजय चतुर्वेदी, डॉ० श्रवण कुमार शुक्ल, डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० गोपाल सिंह यादव, डॉ० अर्मिता सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आईटीआई गाजीपुर में ईवी सर्विस व ऑटोमोटिव वेल्डिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण
Next: उच्च शिक्षा के शिक्षकों में रोष, कैशलेस चिकित्सा सुविधा से वंचित रखने पर मंत्री को पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.