गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गाजीपुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं के लिए निःशुल्क अल्पकालीन प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल सर्विस असिस्टेंट तथा ऑटोमोटिव वेल्डिंग मशीन ऑपरेटर (मैनुअल एवं रोबोटिक्स) ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो और न्यूनतम हाईस्कूल उत्तीर्ण हों, पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 12 फरवरी 2026 तक आईटीआई गाजीपुर कार्यालय में अनुदेशक कमलेश कुमार से संपर्क कर निःशुल्क नामांकन करा सकते हैं। संस्थान प्रशासन के अनुसार यह प्रशिक्षण युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।