जमानिया| स्थानीय हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व छात्र अतुल कुमार शर्मा ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) उत्तीर्ण कर महाविद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
अतुल की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निवास सिंह, आईक्यूएसी प्रभारी एवं रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार तथा कला संकाय प्रमुख डॉ. संजय कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री सहित अन्य विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने भी उनकी इस उपलब्धि की सराहना की। इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. लालचंद पाल, बिपिन कुमार, डॉ. अभिषेक तिवारी, डॉ. अमित कुमार सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि अतुल कुमार शर्मा की यह सफलता अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिश्रम के लिए प्रोत्साहित