जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कासिमाबाद पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0–14/2026 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस से संबंधित ₹50,000/- के इनामिया अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 09/10.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक राजनरायन द्वारा मय पुलिस टीम ग्राम टोडार के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश यादव एवं उसके साथी सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी को गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत दिनांक 10.02.2026 को उक्त मुकदमे में वांछित अभियुक्त धनन्जय राजभर पुत्र माधव राजभर को उसके निवास स्थान ग्राम बेलसड़ी से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर मुकदमे से संबंधित आला-ए-कत्ल बरामद किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
विशाल यादव उर्फ छोटक पुत्र हरिकेश यादव
निवासी – ग्राम शंकरपुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाज़ीपुर
सौरभ यादव पुत्र संतोष उर्फ छेदी
निवासी – ग्राम कौवाभारी बीकापुर, थाना कोतवाली, जनपद गाज़ीपुर
धनन्जय राजभर पुत्र माधव राजभर
निवासी – ग्राम बेलसड़ी, थाना कासिमाबाद, जनपद गाज़ीपुर
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
विशाल यादव उर्फ छोटक
(कुल 15 अभियोग – आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी, बीएनएस की गंभीर धाराएं सहित)
सौरभ यादव
(कुल 05 अभियोग – लूट, डकैती, आईटी एक्ट, आर्म्स एक्ट व बीएनएस की धाराएं)
धनन्जय राजभर
(01 अभियोग – धारा 384 भा.दं.वि. व 67 आईटी एक्ट)
बरामदगी
01 अदद पिस्टल (.32 बोर)
02 अदद जिंदा कारतूस (.32 बोर)
01 अदद चोरी की मोटरसाइकिल
02 अदद मोबाइल फोन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री राजनरायन – प्रभारी निरीक्षक, थाना कासिमाबाद (मय टीम)
उ0नि0 हीरामणि दूबे – मय हमराह, थाना कासिमाबाद