गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रेवतीपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार मय हमराह टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 14/2026 धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं ¾(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गणेश कुमार पुत्र राम अशीष राम, निवासी ग्राम रेवतीपुर बलुआ टोला, थाना रेवतीपुर, जनपद गाजीपुर (उम्र लगभग 22 वर्ष) को गुनगुन ढाबा, रेवतीपुर–ताड़ीघाट मार्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार एवं उनकी टीम ने अंजाम दिया।