Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वन क्लिक डीबीटी से किसानों को 285 करोड़ की सहायता, जनपद के 3422 कृषकों को मिला मुआवजा

ब्यूरो 21-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260221-WA0010(1)

गाजीपुर| योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शनिवार को कृषि विभाग की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत “वन क्लिक डीबीटी” के माध्यम से प्रदेश भर के किसानों के बैंक खातों में कुल 285 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।

जनपद गाजीपुर के किसानों को अब तक फसल बीमा के रूप में 2.22 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं, जबकि शेष धनराशि का भुगतान अभी होना बाकी है। इस राशि में बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों के लिए पहले जारी 1.16 करोड़ रुपये भी शामिल हैं। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा 3422 किसानों को 1.06 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति भी प्रदान की गई। जिले में पिछले वर्षों में फसल बीमा योजना से जुड़ने वाले किसानों की संख्या घट रही थी। बैंकों की उदासीनता तथा केसीसी धारकों को ऑप्ट-आउट विकल्प मिलने के कारण पिछले वर्ष खरीफ सीजन में केवल 7422 किसान ही बीमित थे। जिलाधिकारी अविनाश कुमार द्वारा बैंक शाखावार लक्ष्य तय कर नियमित समीक्षा किए जाने से इस वर्ष पहली बार खरीफ मौसम में 47 हजार से अधिक किसान योजना से जुड़े। इसका सकारात्मक असर रबी सीजन में भी दिखा, जिसमें 42 हजार से अधिक किसानों ने बीमा योजना अपनाई।

पिछले पांच वर्षों में बीमा योजना के तहत सर्वाधिक क्षतिपूर्ति खरीफ 2023 में 99 लाख रुपये थी, जबकि इस वर्ष खरीफ में अब तक 2.22 करोड़ रुपये किसानों को मिल चुके हैं और अंतिम भुगतान शेष है। अधिकारियों के अनुसार किसानों द्वारा जमा 2.78 करोड़ रुपये प्रीमियम की तुलना में इस बार अधिक क्षतिपूर्ति मिलने की संभावना है, जिससे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसान योजना के प्रति अधिक आकर्षित होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम का जनपद स्तरीय प्रसारण राइफल क्लब में किया गया, जहां नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पात्र किसानों को क्षतिपूर्ति के चेक भी वितरित किए गए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: Uživatelské recenze: Co hráči říkají o Mostbet Casino CZ
Next: 24 फरवरी को होगी जिला सैनिक बंधु बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.