Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 257 शिकायतें प्राप्त, 41 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 21-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260221-WA0011

गाजीपुर| जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील जमानियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिले की सातों तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 257 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 41 का तत्काल समाधान किया गया। तहसीलवार विवरण के अनुसार सदर तहसील में 24 शिकायतों में 2 का, कासिमाबाद में 21 में से 3 का, सेवराई में 49 में से 4 का, जखनियां में 57 में से 9 का, सैदपुर में 15 में से 3 का तथा मुहम्मदाबाद में 49 में से 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कुछ मामलों का समाधान तत्काल कराया तथा शेष मामलों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि एवं आपसी विवादों का समाधान आपसी समन्वय से सुनिश्चित करें। साथ ही तहसील के लेखपालों को निर्देश दिया गया कि जिन समस्याओं का तत्काल समाधान संभव है, उनमें शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), उपजिलाधिकारी जमानियां, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, तहसीलदार जमानियां, क्षेत्राधिकारी जमानियां सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 24 फरवरी को होगी जिला सैनिक बंधु बैठक
Next: होली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, 53 किलो आटा सीज

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.