Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक व तमंचा बरामद

ब्यूरो 25-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)| कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें, .315 बोर का एक अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव अपनी टीम तथा रेलवे स्टेशन चौकी के उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह के साथ बरेसर नहर पुलिया के पास गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल से गंगा पुल की ओर से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने आगे घेराबंदी कर दी।

सामने से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुक्खू बिंद (22 वर्ष) निवासी ग्राम धमीना, थाना कंदवा, जनपद चंदौली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह जिस बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल को चला रहा था, उसे दो दिन पहले मदनपुरा क्षेत्र से चोरी किया था और पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट हटा दी थी। मौके पर पहुंचे वादी गोपाल चौबे ने बाइक की पहचान अपनी चोरी गई मोटरसाइकिल के रूप में की।प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बंद कमरे से दो भैंसें चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: यूपी सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई, परीक्षा में अनियमितता पर प्रहार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.