Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खेत में सरसों काटने के विवाद में किसान से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 27-02-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के चकमेदनी नं. 1 गांव में खेत से जबरन सरसों की फसल काटने का विरोध करने पर एक किसान के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकमेदनी नं. 1 निवासी अजय प्रकाश यादव पुत्र राजनारायण यादव ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गंगबरार चकमेदनी मौजा में उनका और उनके पट्टीदारों का लगभग 22 बीघा खेत है, जिसे वे वर्षों से जोतते-बोते आ रहे हैं। इस वर्ष भी उन्होंने खेत में सरसों की फसल बोई थी।

आरोप है कि 25 फरवरी की दोपहर लगभग 2 बजे गांव के ही श्रवण कुमार, राजू, जगराम एवं विजय कांत खेत में घुसकर जबरन खड़ी फसल काटने लगे। जब अजय प्रकाश ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर गांव के अशोक और केदार ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस के स्थानीय प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप में जमानिया के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Next: युवक पर जानलेवा हमला, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.