गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से आंगनबाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया।इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गाजीपुर के विकास भवन सभागार में किया गया, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद सरोज सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जनपद में कई केंद्रों का लोकार्पण
कार्यक्रम के तहत जनपद गाजीपुर के विभिन्न विकासखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों एवं परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण किया गया—
विकासखंड सादात: बाल विकास परियोजना कार्यालय सादात
विकासखंड जमानिया: कर्महरी पाह, सैयद राजा बासुहारी, अधियारा, रामपुर फुफांव
विकासखंड देवकली: शिवसिंह चक एवं चिलार
स्मार्टफोन व डिवाइस जल्द मिलेंगे
अधिकारियों ने बताया कि शीघ्र ही जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उपयोग हेतु स्मार्टफोन एवं ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस उपलब्ध कराए जाएंगे। आपूर्ति के बाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर भी आयोजन
इसी क्रम में जमानिया, देवकली एवं सादात विकासखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित कर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल विकास पुष्टाहार कार्यालयों का उद्घाटन किया गया।