गाजीपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों ने प्रमुख बाजारों, चौराहों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान पुलिस ने आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी ली गई।इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी किया गया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।