Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा पुल कूदने की घटना में डूबने से मौत की पुष्टि, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 25-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र में गंगा पुल से कूदकर युवती की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण डूबना (Drowning) पाया गया है और शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 की सुबह डायल-112 पर सूचना मिली थी कि ग्राम कटरिया निवासी सियाराम शर्मा की पुत्री ने गंगा पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। बाद में 18/19 अप्रैल की रात मृतका के पिता की तहरीर पर थाना करण्डा में मु0अ0सं0 52/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हरिओम पाण्डेय एवं अभिषेक पाण्डेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 अप्रैल को मुख्य आरोपी हरिओम पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इस बीच 22 अप्रैल को गांव कटरिया में पुलिस पर पथराव की घटना भी सामने आई, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हुए, वहीं थानाध्यक्ष करण्डा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सहित कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। इस मामले में थाना करण्डा पर 46 नामजद एवं 200 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रकरण में विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है और शीघ्र आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कर दोषियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक एवं अपुष्ट सूचनाओं से सावधान रहें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना की जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराने की भी अपील की गई है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: 30 अप्रैल तक हर किसान की बने फार्मर आईडी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.