Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

30 अप्रैल तक हर किसान की बने फार्मर आईडी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

ब्यूरो 25-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260425-WA0016

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने इस कार्य में लगे सभी कर्मचारियों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए चेतावनी दी कि अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खंड विकास अधिकारियों को प्रतिदिन कम से कम पांच गांवों का भ्रमण कर मौके पर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में अब तक 76 प्रतिशत से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जिनकी संख्या 4.36 लाख से अधिक है, जबकि अभी भी लगभग 1.35 लाख किसानों का पंजीकरण शेष है। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों और विकास खंडों के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित करते हुए 30 अप्रैल तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि खरीफ सीजन शुरू होने वाला है और खाद खरीदने के लिए किसान पहचान पत्र अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में सभी किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री कार्य शीघ्र पूरा कराएं। उन्होंने बताया कि जन सुविधा केंद्रों, ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे कैंपों तथा स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भी किसान अपनी आईडी बनवा सकते हैं। उन्होंने यह भी चेताया कि फार्मर आईडी के बिना किसान खाद, बीज, कृषि रसायन, कृषि यंत्र एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। जिला प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और कर्मचारियों को गांव-गांव भेजकर किसानों से संपर्क कराया जा रहा है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, समस्त उपजिलाधिकारी, उप निदेशक कृषि, सभी खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा पुल कूदने की घटना में डूबने से मौत की पुष्टि, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Next: विश्व मलेरिया दिवस पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.