Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कान्हा गौशाला में अव्यवस्थाएं, एसडीएम ने लगाई फटकार

ब्यूरो 27-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20260427-WA0006

जमानिया। शासन के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को क्षेत्र की कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कई गंभीर अव्यवस्थाएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

निरीक्षण के समय अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद संतोष कुमार तथा क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी सर्वेश कुमार भी मौजूद रहे। टीम के पहुंचते ही गौशाला में हड़कंप मच गया। जांच में सबसे बड़ी लापरवाही यह सामने आई कि गौशाला प्रभारी रमेश रावत मौके से अनुपस्थित मिले। संपर्क करने पर उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला, जिसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही माना गया। गौशाला में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं पाई गई और पशु गंदगी के बीच रहने को मजबूर दिखे। वर्तमान में गौशाला में 362 गोवंश संरक्षित हैं, जिनकी टैगिंग पूर्ण पाई गई। चारे की व्यवस्था की जांच में सूखा चारा पर्याप्त मात्रा में मिला, लेकिन हरे चारे का अभाव पाया गया। इस पर एसडीएम ने अधिशाषी अधिकारी को तत्काल हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने और समस्त व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बार और बेंच की बैठक में धरना स्थगित
Next: 77.45% किसानों की बनी फार्मर आईडी, शेष जल्द पूर्ण करने का लक्ष्य

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.