Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बार और बेंच की बैठक में धरना स्थगित

ब्यूरो 27-04-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। तहसील सभागार में सोमवार को बार और बेंच के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक नवागत उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने स्थानीय बार संघ की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। एसडीएम के सकारात्मक रुख से संतुष्ट होकर बार संघ ने पुनः बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पिछले कई दिनों से जारी धरना-प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित किया जाए।

बार संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश ने बताया कि प्रशासन के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए यह निर्णय लिया गया है और अगली सूचना तक धरना स्थगित रहेगा। इस संबंध में सूचना तहसील के सभी न्यायालयों एवं मीडिया को भी दे दी गई है।बैठक के अंत में बार संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर अध्यक्ष जय प्रकाश राम, सचिव मुनेश सिंह कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री अमरनाथ राम, कमलकांत राय, पंकज तिवारी, फैसल होदा, शशि भूषण राय, मेराज हसन, बृजेश कुशवाहा, बृजेश ओझा, बब्लू यादव, सोहन यादव, घनश्याम कुशवाहा, संजय यादव, रमेश यादव, अरुण कुमार, उदय नारायण सिंह, मिथिलेश सिंह, दिग्विजय नाथ तिवारी, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार, रवि प्रकाश, मकरध्वज, आजाद खान, सुनील यादव सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Next: कान्हा गौशाला में अव्यवस्थाएं, एसडीएम ने लगाई फटकार

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.