गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें।
उन्होंने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कुछ अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर चले जाते हैं और फोन पर संपर्क करने पर उनकी अनुपस्थिति की जानकारी मिलती है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी जनपद स्तरीय अधिकारी अधोहस्ताक्षरी की पूर्वानुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, चाहे सार्वजनिक अवकाश ही क्यों न हो। साथ ही यह भी कहा गया है कि अधिकारी अपना मोबाइल नंबर चालू रखें। यदि कोई अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर पाया जाता है या मोबाइल बंद रखता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।