Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, एसपी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई एफआईआर

ब्यूरो 08-05-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर लापरवाही और टालमटोल का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने उनकी पूर्व शिकायत को गंभीरता से लिया होता तो उनकी बेटी आज लापता नहीं होती। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री, जिसकी जन्मतिथि 03 जून 2009 है, को एक युवक 25 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 12 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद किशोरी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

पीड़ित परिवार ने जमानियां थाने की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि घटना से पूर्व 10 अप्रैल 2026 को किशोरी की मां ने संभावित अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजनों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही यह घटना हुई।परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने किशोरी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले रखा है और उसे वापस मांगने पर जिम्मेदार अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए उन्हें लगातार गुमराह कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी से मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई तथा किशोरी की शीघ्र बरामदगी की मांग की थी। बताया गया कि 30 अप्रैल को उच्चाधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए अंततः 7 मई 2026 को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की सघन गश्त, एंटी रोमियो टीम सक्रिय
Next: बंद मकान में चोरी, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन की सफाई को लेकर मारपीट, पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में पिता-पुत्र से मारपीट, एक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
CSF-Logo-500x280

पानी निकासी के विवाद में सात पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 19-07-2026
3c7964b8-8cea-4cd0-a62c-6b0e606c09f3

दुष्कर्म के फर्जी मुकदमे की धमकी देकर धन उगाही के आरोप में मां-बेटी गिरफ्तार

ब्यूरो 19-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.