गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा गतिविधियां संचालित की गईं।
सघन गश्त और जागरूकता अभियान
पुलिस बल द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई
अभियान के तहत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग और निगरानी करते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।