Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन 2,465 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो 08-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
71e12534-c8d5-4dc0-a9f4-2f9f0baa86a0

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के प्रथम दिन जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं सकुशल ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जनपद में यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। प्रथम दिन अधिकारियों ने हनुमान सिंह इंटर कॉलेज देवकली, शहीद स्मारक इंटर कॉलेज नंदगंज सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम की मॉनिटरिंग की गई तथा परीक्षा कक्षों में पहुंचकर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं आधार कार्ड का सत्यापन भी किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार प्रथम पाली में निर्धारित 4,800 अभ्यर्थियों में से 1,244 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में 1,221 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। इस प्रकार दोनों पालियों को मिलाकर कुल 2,465 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं तथा आगामी पालियों में भी निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क निगरानी जारी रहेगी।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 14 जून से गहमर-फिरोजपुर पान्टून सेतु पर वाहनों का आवागमन रहेगा बंद
Next: सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ अभियान के तहत चला विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.