गाजीपुर। जनपद के सेवराई तहसील क्षेत्र में गंगा नदी पर स्थित गहमर-फिरोजपुर पान्टून सेतु पर 14 जून 2026 से वाहनों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-1) द्वारा आवश्यक सूचना जारी की गई है। अधिशासी अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि 14 जून 2026 की प्रातःकाल से गहमर-फिरोजपुर पान्टून सेतु पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी वाहन को सेतु से गुजरने की अनुमति नहीं होगी। लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्रीय नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यात्रा की योजना बनाते समय इस व्यवस्था का ध्यान रखें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।