गाजीपुर। तहसील जमानियां परिसर स्थित मंदिर के पीछे स्थित पुरानी तहसील भवन की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त इमारत की नीलामी आगामी 2 जुलाई को की जाएगी। भवन की स्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड प्रथम) द्वारा इसका मूल्यांकन कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील परिसर में स्थित उक्त भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड प्रथम, लोक निर्माण विभाग द्वारा मूल्यांकन किए जाने के बाद भवन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। नीलामी की कार्यवाही संपन्न कराने के लिए तहसीलदार जमानियां राम नारायण वर्मा को नामित किया गया है। नीलामी 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को निर्धारित की गई है। इच्छुक व्यक्ति नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी तहसील जमानियां स्थित नायब नाजिर कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा सूचना से प्राप्त कर सकते हैं।