Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

ब्यूरो 23-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4d49e6f8-7ecc-4097-841b-d8e9ff419792

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की गई। इस दौरान लोगों को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबरों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।इसके अलावा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों द्वारा विशेष अभियान चलाकर संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा एवं आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करना है। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों और नियमित गश्त के माध्यम से जनसहभागिता बढ़ाई जा रही है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

4d49e6f8-7ecc-4097-841b-d8e9ff419792

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

ब्यूरो 23-06-2026
b631d0e7-528e-470e-829e-2c4f2ce58d9c

आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 23-06-2026
1b9a087e-024e-4a4f-ac9f-2573389b7a2d

टेंट खोलते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो 23-06-2026
6e2b9d4d-bc9e-4fba-b5e8-2cea12e3a015

संचारी रोग नियंत्रण एवं पल्स पोलियो अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

ब्यूरो 23-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.