Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 23-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
b631d0e7-528e-470e-829e-2c4f2ce58d9c

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुल्लहपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना दुल्लहपुर पुलिस ने आईटी एक्ट एवं बीएनएस के तहत दर्ज एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार को थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ चौजा रेवरिया पुल के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना दुल्लहपुर में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 162/2026, धारा 69 बीएनएस एवं 67(ए) आईटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप पाल को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रदीप पाल (22 वर्ष) पुत्र गुलाब चंद पाल निवासी ग्राम मसोन, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित मुकदमे में विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह के नेतृत्व में दुल्लहपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: टेंट खोलते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Next: मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

4d49e6f8-7ecc-4097-841b-d8e9ff419792

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

ब्यूरो 23-06-2026
b631d0e7-528e-470e-829e-2c4f2ce58d9c

आईटी एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 23-06-2026
1b9a087e-024e-4a4f-ac9f-2573389b7a2d

टेंट खोलते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो 23-06-2026
6e2b9d4d-bc9e-4fba-b5e8-2cea12e3a015

संचारी रोग नियंत्रण एवं पल्स पोलियो अभियान को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक संपन्न

ब्यूरो 23-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.