Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

ब्यूरो 24-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
374db498-f2ca-4b69-ad2f-f437c90b2c01

गाजीपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम गोदाम को विधिवत खोला गया तथा वहां रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) एवं संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन कराया गया।

जिलाधिकारी ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को गोदाम में उपलब्ध ईवीएम से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी प्रदान कीं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भारतीय जनता पार्टी के राजन प्रजापति, समाजवादी पार्टी के राजेश कुमार यादव, कांग्रेस के रविकांत राय, बहुजन समाज पार्टी के सुभाष राम तथा आम आदमी पार्टी के जावेद अहमद एवं नगेंद्र शर्मा शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रदेश स्तरीय तैराकी चयन ट्रायल्स 25 जून को, इच्छुक खिलाड़ी करें प्रतिभाग
Next: मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, किसान उठाएं लाभ

हो सकता है आप चूक गए हों

5dec5128-8107-4285-a254-3dd3187b3d8c

पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया

ब्यूरो 24-06-2026
9e2eecae-ef4c-4079-aeaf-5f64b86374a1

साइबर सेल की तत्परता से ठगी के शिकार युवक को मिले 4100 रुपये वापस

ब्यूरो 24-06-2026
03467e10-4814-42fa-9960-9f97447adce2

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

ब्यूरो 24-06-2026
CSF-Logo-500x280

मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, किसान उठाएं लाभ

ब्यूरो 24-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.