Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सूखे की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क, सीडीओ ने विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 25-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
6dad30e2-3bf4-4dd8-8732-55314d30d288

गाजीपुर। जनपद में संभावित सूखे की स्थिति को देखते हुए गुरुवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, सिंचाई, पशुपालन, उद्यान तथा बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सूखे की आशंका से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अग्रिम तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध कराए जाएं तथा सिंचाई संसाधनों को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान की पारंपरिक खेती के रकबे को कम करते हुए कम अवधि वाली धान की प्रजातियों को बढ़ावा दिया जाए तथा धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) तकनीक को प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही किसानों को अरहर, उड़द एवं मूंग जैसी कम पानी वाली दलहनी फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग को नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा राजकीय एवं निजी नलकूपों को विद्युत अथवा यांत्रिक खराबी से मुक्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में सिंचाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। बैठक में पशुपालन विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीडीओ ने अधिकारियों से कहा कि संभावित सूखे की स्थिति में पशुओं के लिए हरे चारे एवं भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि पशुपालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।बैठक में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सिंचाई एवं नलकूप विभाग के अभियंता तथा अग्रणी जिला प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धान की सीधी बोआई को बढ़ावा देगा कृषि विभाग, पानी और लागत दोनों की होगी बचत
Next: सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, फैमिली आईडी निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ रेवतीपुर का वेतन रोकने के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

60df90b7-fabe-4e29-bb2f-d10665709ded

खराब रोड रोलर से टकराया डम्पर, चालक बाल-बाल बचा

ब्यूरो 25-06-2026
cd19a3cb-9729-4018-a0d3-55d96d4921a3

निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

ब्यूरो 25-06-2026
447e3fe9-2ac3-4988-8a97-605d64c64c96

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, फैमिली आईडी निर्माण में लापरवाही पर बीडीओ रेवतीपुर का वेतन रोकने के निर्देश

ब्यूरो 25-06-2026
6dad30e2-3bf4-4dd8-8732-55314d30d288

सूखे की आशंका को लेकर प्रशासन सतर्क, सीडीओ ने विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 25-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.