Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 26-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के काशीराम आवास रेलवे स्टेशन के पास पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन नामजद महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से भांवरकोल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव तथा वर्तमान में धनौता निवासी सोनी देवी ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 25 जून की सुबह करीब नौ बजे वह काशीराम आवास रेलवे स्टेशन के पास अपनी एक परिचित से मिलने गई थीं। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर स्थानीय निवासी फूलमती, रीना और धानमुनी ने उन्हें घेर लिया। पीड़िता का आरोप है कि तीनों महिलाओं ने पहले अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खराब रोड रोलर से टकराया डम्पर, चालक बाल-बाल बचा
Next: संगठित अपराध पर पुलिस का शिकंजा, गिरोह सरगना पर गैंगस्टर की कार्रवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

संगठित अपराध पर पुलिस का शिकंजा, गिरोह सरगना पर गैंगस्टर की कार्रवाई

ब्यूरो 26-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 26-06-2026
60df90b7-fabe-4e29-bb2f-d10665709ded

खराब रोड रोलर से टकराया डम्पर, चालक बाल-बाल बचा

ब्यूरो 25-06-2026
cd19a3cb-9729-4018-a0d3-55d96d4921a3

निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

ब्यूरो 25-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.