Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संगठित अपराध पर पुलिस का शिकंजा, गिरोह सरगना पर गैंगस्टर की कार्रवाई

ब्यूरो 26-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित आपराधिक गिरोह के सरगना और उसके सक्रिय सदस्य के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 (गैंगस्टर एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर की तहरीर पर की गई।

पुलिस के अनुसार चंदौली जनपद के कंदवा थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी विवेक सिंह को गिरोह का सरगना तथा परसडीहा निवासी शिवशंकर को उसका सक्रिय सदस्य माना गया है। आरोप है कि दोनों संगठित रूप से गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और उनके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास तथा अवैध हथियार रखने जैसे मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह की गतिविधियों के कारण क्षेत्र में भय और आतंक का माहौल बना रहता है, जिससे आम लोग उनके खिलाफ गवाही देने से कतराते हैं। अधिकारियों के अनुसार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उपलब्ध अभिसूचनाओं के आधार पर गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन के लिए जिला प्रशासन को भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक पूर्व में दर्ज एक हत्या के मामले की जांच के दौरान आरोपी विवेक सिंह की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया था। इसी दौरान पुलिस अभिरक्षा से भागने के प्रयास और पुलिस टीम पर फायरिंग किए जाने के आरोप में उसके खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त समीक्षा के बाद गैंग चार्ट को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके उपरांत दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

संगठित अपराध पर पुलिस का शिकंजा, गिरोह सरगना पर गैंगस्टर की कार्रवाई

ब्यूरो 26-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, तीन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 26-06-2026
60df90b7-fabe-4e29-bb2f-d10665709ded

खराब रोड रोलर से टकराया डम्पर, चालक बाल-बाल बचा

ब्यूरो 25-06-2026
cd19a3cb-9729-4018-a0d3-55d96d4921a3

निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

ब्यूरो 25-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.