Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

ब्यूरो 28-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d669ac60-702a-45de-bd4e-70f346827d87

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत शनिवार को जनपद गाजीपुर के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही लोगों से महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर निगरानी करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को परेशान करने वाले शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की तथा सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा महिला सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करना है। यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर घायल, दो साथी गिरफ्तार
Next: खेत बचाओ अभियान के तहत केसीसी जागरूकता चौपाल आयोजित, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

0237b375-1dab-4598-9a1b-c6f12a9c3f02

खेत बचाओ अभियान के तहत केसीसी जागरूकता चौपाल आयोजित, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी

ब्यूरो 28-06-2026
d669ac60-702a-45de-bd4e-70f346827d87

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता एवं एंटी रोमियो अभियान

ब्यूरो 28-06-2026
bf46ff25-c001-4673-a666-cc0da091ff9d

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौ तस्कर घायल, दो साथी गिरफ्तार

ब्यूरो 28-06-2026
65585408-5900-4aba-aca7-8367a4be8da3

ईंट भट्ठे से ट्रैक्टर बरामद, चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 28-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.