Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सांख्यिकीय दिवस पर प्रशासनिक डेटा की उपयोगिता पर जोर

ब्यूरो 29-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
304d28ff-d3a1-4588-9fc6-d048e5e037de

गाजीपुर। अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा सोमवार को प्रो. पी.सी. महालनोबिस की स्मृति में सांख्यिकीय दिवस मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Unlocking the Potential of Administrative Data” रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अर्थ एवं संख्याधिकारी ने की।

उन्होंने कहा कि प्रो. पी.सी. महालनोबिस भारतीय सांख्यिकी के अग्रणी वैज्ञानिक थे, जिनके योगदान को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 29 जून को सांख्यिकीय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों में सांख्यिकीय आंकड़ों के संकलन और विश्लेषण के लिए सांख्यिकीय प्रकोष्ठ कार्य करते हैं तथा नीति निर्माण और सामाजिक-आर्थिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सांख्यिकी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशासनिक डेटा के बेहतर उपयोग से सुशासन, सटीक योजना निर्माण और विकास कार्यों की निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।वक्ताओं ने बताया कि प्रो. महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को कोलकाता में हुआ था। उन्हें वर्ष 1944 में वेल्डन मेमोरियल पुरस्कार तथा 1968 में भारत सरकार द्वारा पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उन्होंने भारतीय सांख्यिकीय सेवा और नीति निर्धारण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सोलर और बायो ट्रैप अपनाएं किसान, कम होगा कीटनाशकों का प्रयोग
Next: चोरी और अवैध तमंचे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, चार मोबाइल और हथियार बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

Screenshot

गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

ब्यूरो 30-06-2026
d37f9a05-6f60-46cc-a24b-f2ebaf64f985

बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो 30-06-2026
8cc01601-1c66-4547-9dbf-8533aef82185

बसपा ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, पिछड़ा वर्ग को साधने पर जोर

ब्यूरो 30-06-2026
ab4a0bc0-ca1d-4203-87bd-9de0695705ec

पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 30-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.