गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, रविवार को उपनिरीक्षक जितेंद्र उपाध्याय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान रौजा पुल कब्रिस्तान के पास से थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 446/2026 (धारा 303(2), 317(2) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट) से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में अंधऊ निवासी सुल्तान अहमद उर्फ मुलायम (30), गोड़ा देहाती निवासी रोहित यादव (19) तथा रामऔतार बिंद उर्फ रानी बिंद (20) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार एंड्रॉयड टच स्क्रीन मोबाइल फोन, एक 12 बोर का अवैध तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।