Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर में खेलों को मिलेगा नया संबल, खिलाड़ियों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

ब्यूरो 29-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d7265b51-93c6-4f3a-af44-1993fb7b540e

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में खेलों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समिति की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

बैठक में आबकारी, खनन, शस्त्र विभाग, विभिन्न संस्थाओं, राइस मिलों एवं क्लबों को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में आर्थिक सहयोग के लिए प्रेरित करने का निर्णय लिया गया, ताकि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। जिलाधिकारी ने नवीन स्टेडियम छावनी लाइन में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए नगर पालिका को पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम के निर्माण का आगणन तैयार करने के लिए यूपीसीएल वाराणसी को निर्देशित किया। बैठक में जनपद के उभरते खिलाड़ियों को खेल उपकरण, खेल किट एवं पोषक आहार उपलब्ध कराने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा जिला युवा कल्याण अधिकारी को तहसील स्तर की खेल विकास एवं प्रोत्साहन समितियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वेद सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी, जिला खनन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका, वन विभाग, ओलंपिक संघ, फुटबॉल संघ के पदाधिकारी तथा विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दलहन, तिलहन और मोटे अनाज के बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसानों को मिलेगा निःशुल्क मिनीकिट
Next: सोलर और बायो ट्रैप अपनाएं किसान, कम होगा कीटनाशकों का प्रयोग

हो सकता है आप चूक गए हों

Screenshot

गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

ब्यूरो 30-06-2026
d37f9a05-6f60-46cc-a24b-f2ebaf64f985

बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो 30-06-2026
8cc01601-1c66-4547-9dbf-8533aef82185

बसपा ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, पिछड़ा वर्ग को साधने पर जोर

ब्यूरो 30-06-2026
ab4a0bc0-ca1d-4203-87bd-9de0695705ec

पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 30-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.