Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम रही सक्रिय

ब्यूरो 30-06-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
2c3f852a-9673-4253-b74b-c9220c1f6f47

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत मंगलवार को जनपद गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।

पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस प्रशासन ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करना है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: व्यापारी कल्याण दिवस पर दानवीर भामाशाह को किया गया नमन, उद्यमी हुए सम्मानित
Next: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार, पानी टंकी संचालन से लेकर स्कूल ड्रेस सिलाई तक की जिम्मेदारी

हो सकता है आप चूक गए हों

Screenshot

गहमर तिहरे हत्याकांड: तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई

ब्यूरो 30-06-2026
d37f9a05-6f60-46cc-a24b-f2ebaf64f985

बाल सुधार गृह का औचक निरीक्षण, जिला जज, डीएम और एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

ब्यूरो 30-06-2026
8cc01601-1c66-4547-9dbf-8533aef82185

बसपा ने 2027 चुनाव की तैयारी तेज की, पिछड़ा वर्ग को साधने पर जोर

ब्यूरो 30-06-2026
ab4a0bc0-ca1d-4203-87bd-9de0695705ec

पुलिस ने अवैध तमंचा व दो कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 30-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.