गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर पुलिस ने बुधवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मनरिया और मलिकपुरा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) मुहम्मदाबाद की अदालत से जारी वारंट के आधार पर फौजदारी वाद संख्या 498/26 (धारा 323, 504, 506 भादवि) से संबंधित नसीम और कमरूद्दीन, दोनों पुत्र सोहराब एवं निवासी मनरिया (सिपाह), थाना बरेसर को गिरफ्तार किया गया। इसी अभियान में फौजदारी वाद संख्या 731/26 (धारा 323, 504, 506, 452 भादवि) से संबंधित वारंटी अनिल कुमार पुत्र रामदेनी निवासी मलिकपुरा, थाना बरेसर को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों वारंटियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अभियान में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के नेतृत्व में बरेसर थाना पुलिस की टीम शामिल रही।