Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटी को जहर देकर हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
81ef63fb-b3d0-40ff-8d26-a81b3a41f9e6

गाजीपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस ने अपनी ही पुत्री को जहर देकर हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभ में दर्ज आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे की विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर हत्या का मामला सामने आया, जिसके बाद आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 22 जून 2026 को पुष्पा देवी पत्नी महेंद्र यादव निवासी ग्राम घटारो, थाना भुड़कुड़ा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पुत्री मुस्कान को नमन नामक युवक ने आत्महत्या के लिए उकसाया, जिसके बाद उसने जहरीला पदार्थ खा लिया और उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस आधार पर थाना भुड़कुड़ा में धारा 108 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा एकत्र किए गए साक्ष्यों में मामला अलग दिशा में सामने आया। पुलिस का दावा है कि जांच में मुस्कान को जहर देकर उसकी हत्या किए जाने के साक्ष्य मिले। इसके बाद मुकदमे में धारा 103(1) एवं 123 बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए वादिनी एवं मृतका की मां पुष्पा देवी (43 वर्ष) को बुधवार को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित महिला के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक रणजीत कुमार सिंह, कांस्टेबल आशुतोष वर्मा तथा महिला कांस्टेबल मानसी सैनी की टीम ने की।

नोट: यह जानकारी पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट पर आधारित है। मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायालय में विचारण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तय होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बरेसर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
Next: अब सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश, जीएनएसएस रोवर से मिनटों में होगा सटीक सीमांकन

हो सकता है आप चूक गए हों

eb91db45-4fe1-4473-aaf4-4f3b065f0b8b

अब सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश, जीएनएसएस रोवर से मिनटों में होगा सटीक सीमांकन

ब्यूरो 01-07-2026
81ef63fb-b3d0-40ff-8d26-a81b3a41f9e6

बेटी को जहर देकर हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026
1a93203a-563a-4000-b0e5-71d494f77df1

बरेसर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026
e50df8e4-bb83-41e0-b88b-c7d6cfc0b7dc

यूपीटीईटी-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

ब्यूरो 01-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.