Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अब सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश, जीएनएसएस रोवर से मिनटों में होगा सटीक सीमांकन

ब्यूरो 01-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
eb91db45-4fe1-4473-aaf4-4f3b065f0b8b

जमानियां (गाजीपुर)। भूमि विवादों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए राजस्व विभाग ने आधुनिक तकनीक अपनाते हुए तहसील क्षेत्र में जमीन की पैमाइश अब पारंपरिक जरीब (लोहे की चेन) के बजाय ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) रोवर मशीन से करने का निर्णय लिया है। इससे पैमाइश में सटीकता आएगी और वर्षों से लंबित भूमि विवादों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार पाठक ने बताया कि जीएनएसएस रोवर सैटेलाइट आधारित आधुनिक उपकरण है, जो सीधे उपग्रहों से जुड़कर जमीन के अक्षांश और देशांतर के आधार पर अत्यंत सटीक कोऑर्डिनेट्स दर्ज करता है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक जरीब से पैमाइश में अक्सर कुछ इंच या फीट का अंतर रह जाता था, जिससे विवाद की स्थिति उत्पन्न होती थी। नई तकनीक से मिलीमीटर स्तर तक की शुद्धता के साथ सीमांकन किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि मशीन से प्राप्त आंकड़े सीधे डिजिटल नक्शे और सरकारी पोर्टल पर दर्ज होंगे, जिससे भविष्य में भूमि की सीमा में किसी भी प्रकार की हेराफेरी की संभावना नहीं रहेगी। इससे मेड़ विवाद, चकमार्ग और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे जैसे मामलों के निस्तारण में भी पारदर्शिता आएगी तथा भू-माफियाओं की मनमानी पर प्रभावी अंकुश लगेगा। राजस्व अधिकारियों के अनुसार, जीएनएसएस रोवर के उपयोग से पैमाइश का कार्य पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और सटीक होगा। अब किसी भी भूमि का सीमांकन कम समय में बिना विवाद के पूरा किया जा सकेगा। इससे आम लोगों को तहसीलों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी, समय की बचत होगी और राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता एवं विश्वास बढ़ेगा। तहसील प्रशासन ने बताया कि नई तकनीक को प्रभावी ढंग से लागू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डिजिटल रिकॉर्ड आधारित इस व्यवस्था से किसानों और भूमि स्वामियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर विजय कुमार, नितीश कुमार यादव, राहुल कुमार सहित अन्य राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटी को जहर देकर हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

eb91db45-4fe1-4473-aaf4-4f3b065f0b8b

अब सैटेलाइट तकनीक से होगी जमीन की पैमाइश, जीएनएसएस रोवर से मिनटों में होगा सटीक सीमांकन

ब्यूरो 01-07-2026
81ef63fb-b3d0-40ff-8d26-a81b3a41f9e6

बेटी को जहर देकर हत्या करने के आरोप में मां गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026
1a93203a-563a-4000-b0e5-71d494f77df1

बरेसर पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 01-07-2026
e50df8e4-bb83-41e0-b88b-c7d6cfc0b7dc

यूपीटीईटी-2026: डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के दिए निर्देश

ब्यूरो 01-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.