Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर: 21 स्कूली वाहनों का चालान, 6 वाहन सीज; मान्यता रद्द करने की भी चेतावनी

ब्यूरो 02-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
32d77945-7ba5-488b-a12a-1720890ef36a

जमानिया। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने ‘ऑपरेशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत गुरुवार को क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया। एआरटीओ धनवीर यादव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में 21 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 6 वाहनों को सीज कर दिया गया।

एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले पिछले तीन महीनों से सभी विद्यालयों को समाचार पत्रों, विभागीय नोटिस और व्यक्तिगत सूचना के माध्यम से वाहन संबंधी सभी दस्तावेज एवं सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई स्कूल बिना वैध परमिट और निर्धारित मानकों के वाहन संचालित कर बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालयों के कई वाहन पहले से ही परमिट संबंधी अनियमितताओं के कारण चिन्हित थे, लेकिन स्कूल खुलने के बाद भी वे उसी स्थिति में संचालित मिले। जिलाधिकारी के निर्देश पर ऐसे वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद लौटते समय इन वाहनों को सीज किया जा रहा है ताकि विद्यार्थियों को असुविधा न हो। एआरटीओ ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को भी भेजी जा रही है, जिससे आवश्यक होने पर संबंधित विद्यालयों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जा सके। पीटीओ लव कुमार सिंह ने कहा कि स्कूलों की छुट्टी एक साथ होने के कारण सभी वाहनों की जांच चुनौतीपूर्ण रहती है। अभियान की जानकारी मिलने पर कई वाहन चालक वाहन खड़े कर देते हैं या बच्चों के साथ तेजी से निकलने की कोशिश करते हैं। हालांकि, बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग की टीम किसी भी वाहन का पीछा नहीं करती। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद
Next: सड़क पार कर रहे वृद्ध को डंपर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

हो सकता है आप चूक गए हों

249578a8-edab-49e3-b0cb-92390083aa73

सड़क पार कर रहे वृद्ध को डंपर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

ब्यूरो 02-07-2026
32d77945-7ba5-488b-a12a-1720890ef36a

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर: 21 स्कूली वाहनों का चालान, 6 वाहन सीज; मान्यता रद्द करने की भी चेतावनी

ब्यूरो 02-07-2026
6750076e-9f01-46a1-a925-0aeb931642ce

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

ब्यूरो 02-07-2026
6f93a2c6-b885-4e0d-afdd-c70e32c83c5c

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की सघन चेकिंग

ब्यूरो 02-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.