Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की सघन चेकिंग

ब्यूरो 02-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
6f93a2c6-b885-4e0d-afdd-c70e32c83c5c

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति फेज-5.0’ अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने आमजन से महिला सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस हेल्पलाइन का उपयोग करने की अपील की। इसके साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण और सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध एवं शोहदा तत्वों पर निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग ने बताया कि महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों की रोकथाम के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे जागरूकता एवं निगरानी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: परिवार परामर्श केंद्र की पहल रंग लाई, आपसी सुलह से 8 बिछड़े दंपति फिर हुए एक
Next: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

249578a8-edab-49e3-b0cb-92390083aa73

सड़क पार कर रहे वृद्ध को डंपर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

ब्यूरो 02-07-2026
32d77945-7ba5-488b-a12a-1720890ef36a

ऑपरेशन सेफ फ्यूचर: 21 स्कूली वाहनों का चालान, 6 वाहन सीज; मान्यता रद्द करने की भी चेतावनी

ब्यूरो 02-07-2026
6750076e-9f01-46a1-a925-0aeb931642ce

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा-कारतूस बरामद

ब्यूरो 02-07-2026
6f93a2c6-b885-4e0d-afdd-c70e32c83c5c

मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत पुलिस का जागरूकता अभियान, एंटी रोमियो टीम ने की सघन चेकिंग

ब्यूरो 02-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.