Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाढ़ प्रभावित गांवों में लगी राहत चौपाल, प्रशासन ने परखी तैयारियां

ब्यूरो 06-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
dd9a25cb-dee4-473b-9e39-3da63f087a26

जमानिया। मानसून के आगमन के साथ संभावित बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए तहसील प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील गांवों में बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन किया गया। विकास खंड जमानिया एवं रेवतीपुर के अंतर्गत आने वाले धुस्का और बवाड़ा गांव में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को आपदा से बचाव और राहत संबंधी जानकारी दी गई।

चौपाल को संबोधित करते हुए तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों और ग्राम प्रधानों को जागरूक करने के साथ विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य तेजी और प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य, सुरक्षा, पशुपालन, पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। चौपाल में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, पशुपालन, पंचायती राज, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा तथा ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस दौरान ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। कार्यक्रम में लेखपाल विजय कुमार, कानूनगो नसीमुल्लाह, एएनएम शीला श्रीवास्तव, किरण यादव, प्रियंका गुप्ता, सुनीता देवी, कमलवती, राज कुमार, सरिता देवी, त्रिलोकी, शैलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण
Next: रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

हो सकता है आप चूक गए हों

a926ff15-f601-40ac-a3a8-bd81b13c83c3

अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे तहसीलदार का महिलाओं ने किया विरोध, वीडियो वायरल

ब्यूरो 06-07-2026
433f9f94-4f82-4efc-bc42-259c44a31761

रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

ब्यूरो 06-07-2026
dd9a25cb-dee4-473b-9e39-3da63f087a26

बाढ़ प्रभावित गांवों में लगी राहत चौपाल, प्रशासन ने परखी तैयारियां

ब्यूरो 06-07-2026
a167e7da-0436-4894-9713-1d91d47ac5a7

संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.