Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

ब्यूरो 06-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
433f9f94-4f82-4efc-bc42-259c44a31761

जमानियां। बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को सोमवार को मौसम ने बड़ी राहत दी। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तापमान में गिरावट आने से नगर कस्बा बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

लगातार पड़ रही गर्मी के कारण पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे थे। ऐसे में हुई बारिश ने न केवल उमस कम की, बल्कि भीषण गर्मी से भी लोगों को राहत पहुंचाई। बारिश के बाद बाजारों और मोहल्लों में लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। अमन शांति एकता कमेटी के सरपरस्त नेसार खान वारसी, वीरेंद्र कुमार, हाजी इमरान नियाजी, सचिन कुमार वर्मा, मुन्ना गुप्ता तथा ताबिश मंसूरी ने कहा कि लंबे समय से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। बेलाल मंसूरी ने बताया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश और तापमान में आई गिरावट से उमस में कमी आई है, जिससे जनजीवन काफी हद तक सामान्य हुआ है। वहीं किसान धर्मराज सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह बारिश किसानों के लिए भी लाभदायक साबित हुई है। उन्होंने बताया कि खरीफ की फसलें, विशेषकर धान और मक्का, के लिए यह वर्षा बेहद उपयोगी है। बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी बनी है, जिससे फसलों की बढ़वार को लाभ मिलेगा और किसानों को सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाढ़ प्रभावित गांवों में लगी राहत चौपाल, प्रशासन ने परखी तैयारियां
Next: अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे तहसीलदार का महिलाओं ने किया विरोध, वीडियो वायरल

हो सकता है आप चूक गए हों

a926ff15-f601-40ac-a3a8-bd81b13c83c3

अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे तहसीलदार का महिलाओं ने किया विरोध, वीडियो वायरल

ब्यूरो 06-07-2026
433f9f94-4f82-4efc-bc42-259c44a31761

रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

ब्यूरो 06-07-2026
dd9a25cb-dee4-473b-9e39-3da63f087a26

बाढ़ प्रभावित गांवों में लगी राहत चौपाल, प्रशासन ने परखी तैयारियां

ब्यूरो 06-07-2026
a167e7da-0436-4894-9713-1d91d47ac5a7

संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.