Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे तहसीलदार का महिलाओं ने किया विरोध, वीडियो वायरल

ब्यूरो 06-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
a926ff15-f601-40ac-a3a8-bd81b13c83c3

जमानियां। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की भूमि पर कथित अतिक्रमण की शिकायत की जांच करने पहुंचे तहसीलदार रामनारायण वर्मा को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान मौके पर काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अतिक्रमण स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ दिखाई दे रही है। विवाद के दौरान तहसीलदार एक होमगार्ड जवान का डंडा हाथ में लेकर लोगों को शांत रहने और पीछे हटने की हिदायत देते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ महिलाएं भी हाथ में लाठी लेकर विरोध जताती दिखाई दे रही हैं। दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने बताया कि वे सब्बलपुर गांव निवासी बचिया देवी की शिकायत पर राजस्व टीम के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने लोक निर्माण विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे शिकायतकर्ता के खेत तक आने-जाने का रास्ता प्रभावित हो रहा है।उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अचानक बड़ी संख्या में महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और विरोध करने लगीं। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से राजस्व टीम ने बिना किसी कार्रवाई के वहां से वापस लौटना उचित समझा। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

हो सकता है आप चूक गए हों

a926ff15-f601-40ac-a3a8-bd81b13c83c3

अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे तहसीलदार का महिलाओं ने किया विरोध, वीडियो वायरल

ब्यूरो 06-07-2026
433f9f94-4f82-4efc-bc42-259c44a31761

रिमझिम बारिश से भीषण गर्मी और उमस से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

ब्यूरो 06-07-2026
dd9a25cb-dee4-473b-9e39-3da63f087a26

बाढ़ प्रभावित गांवों में लगी राहत चौपाल, प्रशासन ने परखी तैयारियां

ब्यूरो 06-07-2026
a167e7da-0436-4894-9713-1d91d47ac5a7

संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें, पांच का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.