Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो 07-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
0558d509-9bf1-424a-9e15-45992ab73e94

जमानियां। स्थानीय विकास खंड सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उनकी आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता तथा उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

कार्यशाला में महिलाओं को ऋण सुविधाओं, बाजार उपलब्धता तथा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, पशुपालन एवं कृषि संबंधी ऋण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं ने भी कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी करते हुए अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के समक्ष रखे। समूह की महिलाओं ने फिनाइल और हार्पिक जैसे उत्पादों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने आश्वासन दिया कि सामुदायिक शौचालयों एवं अन्य सरकारी भवनों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के उपयोग को प्राथमिकता देने का प्रयास किया जाएगा, जिससे उन्हें नियमित बाजार मिल सके। कुछ महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई मशीन के लिए ऋण उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह सखियों को ऋण प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल बनाने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने पर भी जोर दिया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, एडीओ आईएसबी दिग्विजय सिंह, एडीओ एजी दीपक सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 12 जुलाई को 6.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
Next: मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ब्यूरो 07-07-2026
0558d509-9bf1-424a-9e15-45992ab73e94

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो 07-07-2026
f9afbe3f-0010-4556-8dab-15496084928d

ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 12 जुलाई को 6.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

ब्यूरो 07-07-2026
d88ea3d0-404a-457e-bf57-362c78a797c2

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

ब्यूरो 07-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.