Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

ब्यूरो 07-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
d88ea3d0-404a-457e-bf57-362c78a797c2

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत मंगलवार को जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने वाले शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा समाज में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे तहसीलदार का महिलाओं ने किया विरोध, वीडियो वायरल
Next: ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 12 जुलाई को 6.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ब्यूरो 07-07-2026
0558d509-9bf1-424a-9e15-45992ab73e94

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो 07-07-2026
f9afbe3f-0010-4556-8dab-15496084928d

ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 12 जुलाई को 6.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

ब्यूरो 07-07-2026
d88ea3d0-404a-457e-bf57-362c78a797c2

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

ब्यूरो 07-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.