Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 12 जुलाई को 6.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

ब्यूरो 07-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
f9afbe3f-0010-4556-8dab-15496084928d

जमानियां। आगामी 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थानीय विकासखंड परिसर में वन विभाग की ओर से ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन क्षेत्राधिकारी जे.एस.पी. वर्मा ने बताया कि 12 जुलाई को जमानियां और सेवराई तहसील क्षेत्र में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इस अभियान के तहत दोनों तहसीलों में लगभग 6.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर इस अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने की अपील की। ग्रीन चौपाल में पौधरोपण की वैज्ञानिक विधि, पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल तथा कीट एवं रोगों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है, तभी पर्यावरण संरक्षण का उद्देश्य पूरा हो सकेगा। कार्यक्रम के समापन पर वन क्षेत्राधिकारी जे.एस.पी. वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, बैंक प्रबंधक तथा अन्य अतिथियों को प्रतीक स्वरूप पौधे भेंट किए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप यादव, एडीओ पंचायत उमेंद्र प्रताप सिंह, वन दरोगा पुनीत कुमार, वन रक्षक सत्येंद्र गुप्ता, अजीत राय सहित बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
Next: स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ब्यूरो 07-07-2026
0558d509-9bf1-424a-9e15-45992ab73e94

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो 07-07-2026
f9afbe3f-0010-4556-8dab-15496084928d

ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 12 जुलाई को 6.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

ब्यूरो 07-07-2026
d88ea3d0-404a-457e-bf57-362c78a797c2

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

ब्यूरो 07-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.