Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर के हरिओम ने जीता रजत पदक, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो 08-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
800e47ea-7f2d-4d65-b616-b5aa592a11a6

जमानियां। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित 13वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जमानियां के होनहार खिलाड़ी हरिओम कुमार गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (सिल्वर मेडल) अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जनपद और विद्यालय में खुशी का माहौल है।

हरिओम कुमार गुप्ता एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के छात्र तथा दिलीप कुमार गुप्ता के पुत्र हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने जनपद गाजीपुर और विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय में उनके सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने हरिओम को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंधक सुभाष चंद्र कुशवाहा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से खेलों में निरंतर मेहनत करने और उच्च स्तर पर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने कहा कि हरिओम की उपलब्धि विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर जीवन का कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। हरिओम कुमार गुप्ता की सफलता पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय छात्र की मेहनत के साथ-साथ उसके अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया तथा भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सफलता हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

हो सकता है आप चूक गए हों

800e47ea-7f2d-4d65-b616-b5aa592a11a6

राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गाजीपुर के हरिओम ने जीता रजत पदक, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो 08-07-2026
CSF-Logo-500x280

मां-बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

ब्यूरो 07-07-2026
0558d509-9bf1-424a-9e15-45992ab73e94

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर, एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो 07-07-2026
f9afbe3f-0010-4556-8dab-15496084928d

ग्रीन चौपाल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, 12 जुलाई को 6.5 लाख पौधरोपण का लक्ष्य

ब्यूरो 07-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.