Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएम के निर्देश पर जिले की सभी गौशालाओं का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

ब्यूरो 09-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
9285839c-5664-4fb3-8a52-092a2c81f3a2

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर बुधवार को जनपद की सभी स्थायी एवं अस्थायी गौशालाओं का विभिन्न अधिकारियों द्वारा व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य गौवंशों के संरक्षण, समुचित भरण-पोषण तथा शासन की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं का सत्यापन करना था।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक व्यवस्था का तथ्यात्मक एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी किसी प्रकार की कमी या अनियमितता मिले, उसका स्पष्ट उल्लेख निरीक्षण रिपोर्ट में करते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी राजन राय, परियोजना निदेशक (डीआरडीए), जिला समन्वयक (मनरेगा), जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी तथा खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों की गौशालाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।अधिकारियों ने गौशालाओं में साफ-सफाई, जलभराव की स्थिति, हरे चारे की उपलब्धता एवं गुणवत्ता, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, रात्रिकालीन सुरक्षा तथा गौसेवकों के मानदेय भुगतान एवं उपस्थिति का भी सत्यापन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों के लिए पर्याप्त एवं पौष्टिक चारे की निरंतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि गौवंशों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी व सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

9285839c-5664-4fb3-8a52-092a2c81f3a2

डीएम के निर्देश पर जिले की सभी गौशालाओं का हुआ निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

ब्यूरो 09-07-2026
4957dc6a-f6c5-4f69-a0e3-410c95caecf3

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने प्लेस ऑफ सेफ्टी व सम्प्रेक्षण गृह का किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 09-07-2026
CSF-Logo-500x280

पीएम आवास योजना की प्रतीक्षा सूची पर 15 जुलाई तक कर सकेंगे अपील

ब्यूरो 09-07-2026
CSF-Logo-500x280

एक जनपद एक व्यंजन’ योजना में मिर्च का अचार, मटर चाट, रसगुल्ला व जलेबी कारोबार को मिलेगा वित्तीय सहयोग

ब्यूरो 09-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.