गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बरेसर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना बरेसर पर दर्ज मुकदमा संख्या 36/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87, 137(2), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 के तहत वांछित अभियुक्त अभिषेक कुमार पासवान (22) पुत्र कृपाशंकर पासवान, निवासी ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा, थाना मुहम्मदाबाद, जनपद गाजीपुर को थाना गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक मोहम्मद रुस्तम खां एवं उनकी टीम ने की। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।