Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हिंदू पीजी कॉलेज में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ब्यूरो 12-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
df3ad125-19ce-4db7-99aa-ad9b69a55ac3

जमानियां (गाजीपुर)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार स्थानीय प्रो. श्रीनिवास सिंह हिंदू पीजी कॉलेज में सोमवार को ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ अभियान का शुभारंभ किया गया। पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देने तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया।

हरित पर्यावरण के संकल्प के साथ आयोजित वृहद वृक्षारोपण अभियान का दृश्य
वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत पौधरोपण करते शिक्षकगण

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने “वृक्ष लगाओ, देश बचाओ” तथा “जब होगी पेड़-पौधों की बढ़त, तभी होगी जीवन की बढ़त” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण किया। कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने तथा प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कैडेट्स की अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता ने वृक्षारोपण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया। वहीं, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैप्टन अंगद प्रसाद तिवारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।वृक्षारोपण अभियान में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’, प्रो. अरुण कुमार, डॉ. लालचंद पाल, डॉ. उर्वशी दत्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सचिन, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. सौरभ कुमार, अनिमेष पांडेय सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। महाविद्यालय प्रशासन ने अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सिंचाई संकट पर विधायक का हस्तक्षेप: पंप कैनाल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
Next: हिंदू पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ चुनाव संपन्न, बिपिन कुमार अध्यक्ष व सौरभ कुमार सिंह महामंत्री निर्वाचित

हो सकता है आप चूक गए हों

2b4f55be-3941-4152-9fb9-144860728f14

हिंदू पीजी कॉलेज में शिक्षक संघ चुनाव संपन्न, बिपिन कुमार अध्यक्ष व सौरभ कुमार सिंह महामंत्री निर्वाचित

ब्यूरो 13-07-2026
df3ad125-19ce-4db7-99aa-ad9b69a55ac3

हिंदू पीजी कॉलेज में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

ब्यूरो 12-07-2026
IMG_9406

सिंचाई संकट पर विधायक का हस्तक्षेप: पंप कैनाल का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

ब्यूरो 11-07-2026
012eeb04-a3a6-4c04-a201-559f9b5e8b7d

पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 11-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.