गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराओं से संबंधित मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सागौन की लकड़ी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना कासिमाबाद पर दर्ज मुकदमा संख्या 257/2026 में धारा 316(2) बीएनएस के तहत नामजद अमरजीत बिंद उर्फ चंदन उर्फ चंद्रशेखर पुत्र बृजेंद्र नाथ बिंद, निवासी ग्राम जियन चक, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर को ग्राम मेख से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक डीसीएम वाहन में लदी 16 बोटा सागौन की लकड़ी एवं चिरान बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक सुरेश कुमार एवं उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर की। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।